rajkotupdates.news : tata-group-takes-the-rights-for-the-2022-and-2023-ipl-seasons
TATA Group ने ने 2 साल के लिए आईपीएल के राइट्स को ले लिया है अब आईपीएल 2 साल तक आईपीएल का नाम Tata ipl रहेगा, यानी आईपीएल 2023 और 2024 और अब से इसे टाटा आईपीएल के नाम से जाना जाएगा। अब सवाल ये उठता है की Tata group ने आखिर आईपीएल के राइट्स को कैसे खरीदा? तो आइए जानते हैं!
Tata group ने आईपीएल के राइट्स को खरीदने के लिए बीसीसीआई को बहुत ज्यादा पैसे देने पड़े। Tata group ने 2 साल के टाइटल स्पॉन्सर के लिए 670 करोड़ दिए है। यानी प्रत्येक वर्ष के लिए 335 करोड़ रूपये दिए है। वैसे तो यह पैसे बहुत ज्यादा है लेकिन यह पैसे Vivo Ipl के टाइटल स्पॉन्सर से कम ही है। वीवो आईपीएल ने 1 वर्ष के लिए 440 करोड़ रूपए दिए थे। और यह आईपीएल के इतिहास का सबसे महंगा टाइटल स्पॉन्सर था।
Tata Group को आईपीएल से फायदा
Tata Group ने आईपीएल 2022-2023 के टाइटल स्पॉन्सर को खरीद लिया है। आईपीएल के स्पॉन्सर से Tata Group को बहुत तरीको से फायदा होगा जैसे - टाटा ग्रुप का ब्रांड वैल्यू बढ़ेगा। वैसे तो Tata Group देश की एक बहुत बड़ी कंपनी है और इस कंपनी की ब्रैंड वैल्यू भी बहुत अच्छी है लेकिन Ipl से इसकी वैल्यू और बढ़ जाएगी, Tata Group का पूरे आईपीएल सीजन में स्पॉन्सर होगा। जिससे इसके प्रोडक्ट ज्यादा सेल होंगे और इससे आईपीएल को भी अच्छी खासी मदद मिलेगी क्योंकि Tata Group एक भारत की बहुत बड़ी कंपनी है।
Vivo Ipl
Tata Ipl से पहले आईपीएल का नाम Vivo Ipl था। चाइनीज कंपनी vivo ने साल 2018 में 2250 करोड़ रूपए देकर 5 साल का Ipl का टाइटल स्पॉन्सर खरीद लिया था। Vivo कंपनी एक साल के टाइटल स्पॉन्सर के लिए 450 करोड़ रूपए देती थी यह आईपीएल इतिहास में किसी भी एक साल में टाइटल स्पॉन्सर के लिए सबसे ज्यादा पैसे थे। इससे Bcci को बहुत ज्यादा फायदा हो रहा था लेकिन साल 2022 मे यह कॉन्ट्रेक्ट टूट गया और Tata Group ने आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर को 2 साल के लिए खरीद लिया। इसी वजह से 2022 में ipl का नाम Vivo Ipl न होकर Tata ipl हो गया।
Read more - Virat Kohli Anushka Sharma: लव स्टोरी की कहानी
Vivo ipl का 2 साल बाकी था
Vivo कंपनी ने साल 2018 में 5 साल के लिए आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर खरीद लिया था लेकिन vivo ipl केवल 3 साल तक ही रहा यानी साल 2018, 2019 और 2020 तक। आखिर ऐसा क्यों हुआ? यह कॉन्ट्रेक्ट 3 के अन्दर क्यों टूट गया और vivo ipl का 2 साल बाकी था
वीवो ने 5 साल के लिए आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर को खरीद लिया था उसके बाद साल 2020 में भारत और चीन के बीच तकरार बहुत ज्यादा बढ़ गया था। लोग चीनी वस्तुओ का बहिष्कार कर रहे थे। Vivo कंपनी भी एक चाइनीज मोबाइल कंपनी थी इसलिए उसी साल vivo को आईपीएल के टाइटल स्पॉन्सर से हटा दिया गया और कॉन्ट्रेक्ट को कैंसल कर दिया गया। कॉन्ट्रेक्ट को 2020 में तोड़ा गया था यानी अभी भी vivo ipl का 2 साल बाकी था। इससे बाद साल 2021 में Dream 11 ने आईपीएल का टाइटल स्पॉन्सर 240 करोड़ में 1 साल के लिए खरीद लिया था। इसलिए साल 2021 के आईपीएल को Dream11 Ipl के नाम से जाना जाता है।
Ipl Winners
Ipl में 2008 से 2022 तक कुल 15 सीजन पूरे हो चूके है। इन 15 सीजन में अब तक 7 टीमें Ipl Winners रह चुकी है। जिसमें से मुंबई इंडियंस (MI) सबसे ज्यादा 5 बार Ipl का खिताब अपने नाम किया है उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 4 बार, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) 2 बार, राजस्थान रॉयल्स (RR) 1 बार, डेक्कन चार्जर्स (DC) 1 बार, सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 1 बार और गुजरात टाइटंस (GT) एक बार जीत चुकी है।
Ipl Winners List
आईपीएल में अब तक कुल 7 टीम आईपीएल का खिताब जीत चुकी है तो आज हम आपको ipl Winners List दिखाने जा रहे है -
Ipl Seasons - WINNER Teams
2008 (S1) - राजस्थान रॉयल्स ( RR )
2009 (S2) - डेक्कन चार्जर्स ( DC )
2010 (S3) - चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK )
2011 (S4) - चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK )
2012 (S5) - कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR )
2013 (S6) - मुंबई इंडियंस ( MI )
2014 (S7) - कोलकाता नाइट राइडर्स ( KKR )
2015 (S8) - मुंबई इंडियंस ( MI )
2016 (S9) - सनराइजर्स हैदराबाद ( SRH )
2017 (S10) - मुंबई इंडियंस ( MI )
2018 (S11) - चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK )
2019 (S12) - मुंबई इंडियंस ( MI )
2020 (S13) - मुंबई इंडियंस ( MI )
2021 (S14) - चेन्नई सुपर किंग्स ( CSK )
2022 (S15) - गुजरात टाइटंस ( GT )
Ipl Winners List All Season With Captain
Ipl में सबसे सफल कप्तान रोहित शर्मा रहे है। रोहित शर्मा ने अब तक 5 आईपीएल खिताब कप्तान के तौर पर जीते है। उसके बाद एमएस धोनी का नाम आता है। एमएस धोनी ने कप्तान के तौर पर 4 आईपीएल खिताब जीते है। आइए हम देखते है कप्तान के तौर पर किसने कितने आईपीएल टाइटल जीते है -
Ipl Seasons - Captains
2008 - शेन वार्न ( RR )
2009 - एडम गिलक्रिस्ट ( DC )
2010 - एमएस धोनी ( CSK )
2011 - एमएस धोनी ( CSK )
2012 - गौतम गंभीर ( KKR )
2013 - रोहित शर्मा ( MI )
2014 - गौतम गंभीर ( KKR )
2015 - रोहित शर्मा ( MI )
2016 - डेविड वार्नर ( SRH )
2017 - रोहित शर्मा ( MI )
2018 - एमएस धोनी ( CSK )
2019 - रोहित शर्मा ( MI )
2020 - रोहित शर्मा ( MI )
2021 - एमएस धोनी ( CSK )
2022 - हार्दिक पांड्या ( GT )
ये भी पढ़ें -


