आईपीएल दुनिया का सबसे ब़डा T20 टूर्नामेंट है। इस टूर्नामेंट में हर देश के खिलाड़ी खेलने आते है। आईपीएल में वैसे तो आज तक 60 से ज्यादा शतक लग चुके है।
इसमें पहला शतक ब्रेंडम मैकुलम ने मारा था। और आईपीएल का अब तक का लास्ट शतक रजत पाटीदार ने मारा है। पर आज के लेख में हम आपको आईपीएल के 5 सबसे तेज शतकों के बारे में बताने जा रहे है।
आईपीएल के 5 सबसे तेज शतक ( 5 Fastest 100 in IPL )
1. क्रिस गेल
आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज शतक क्रिस गेल के नाम है उन्होंने साल 2013 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( rcb ) के तरफ से खेलते हुए पुणे के खिलाफ केवल 30 गेंदों में शतक लगा दिया था। उस मैच में क्रिस गेल ने 66 गेंदों में 175 रन की तुफानी पारी खेली थी।
2. यूसुफ पठान
आईपीएल का दूसरा सबसे तेज शतक यूसुफ पठान के नाम है। उन्होंने राजस्थान की ओर से खेलते हुए मुंबई के खिलाफ केवल 37 गेंदों में 100 रन मार दिए थे। और यह शतक साल 2010 में मारा था।
3. डेविड मिलर
साल 2013 में डेविड मिलर ने पंजाब की ओर से खेलते हुए बैंगलोर के खिलाफ मात्र 38 गेंदों में शतक बना दिया था। और यह आईपीएल का तीसरा सबसे तेज शतक है।
4. एडम गिलक्रिस्ट
आईपीएल का चौथा सबसे तेज शतक लगाने का रिकार्ड एडम गिलक्रिस्ट के नाम है। उन्होंने डेक्कन चार्जर्स की ओर से खेलते हुए केवल 42 गेंदों में शतक मार दिया था। उन्होंने यह शतक मुंबई इंडियंस ( mi ) के खिलाफ मारा था। इस मैच में गिलक्रिस्ट ने 109 रन मारे थे।
5. एबी डिविलियर्स
साउथ अफ्रीका के महान बल्लेबाज़ एबी डिविलियर्स ने आईपीएल का पांचवा सबसे तेज शतक लगाया है। उन्होने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ( rcb ) की और से खेलते हुए गुजरात लायंस ( GJ ) के खिलाफ महज 43 गेंदों में 100 रन मार दिए थे। इस मैच में डिविलियर्स ने 52 गेंदों में 129 रन की नाबाद पारी खेली थी।
ये भी पढ़े:-





